समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: सरायरंजन निज संवाददाता। सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता में सोमवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचे एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में शिक्षक के शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में थाने पर रखा गया है। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तारी की जानकारीगिरफ्तार शिक्षक की पहचान अविनाश आनंद के रूप में की है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि उक्त शिक्षक प्रतिदिन शराब पीकर विद्यालय आते हैं और नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाते हैं। शिकायत मिलने के बाद सरायरंजन थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

मेडिकल जांच और पुष्टिइसके बाद शिक्षक की मेडिकल जांच कराई ग...