समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक में बिजली के पोल पर करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री झुलसकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे घटनास्थल से उठाकर ताजपुर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में तुरंत समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जख्मी बिजली मिस्त्री मुर्गियाचक गांव का ही मो. तस्लीम का पुत्र मो. अशरफ (40) बताया गया। घटना के वक्त वह मुर्गियाचक में गड़बड़ी ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर वाले पोल पर चढ़ा था। इसी बीच 11 हजार सप्लाई लाइन में अचानक बिजली आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गया। कनीय अभियंता मिलिंद कुमार ने बताया कि करंट से एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री के गंभीर रूप से जख्मी होने की जानकारी मिली है। पोल पर चढने से पहले उसने शट डाउन लिया या नहीं इसकी छानबीन की जा रही है...