समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: पूसा। वैनी थाना क्षेत्र के बिरौली खुर्द गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरो ने एक घर से गहने व मोबाईल की चोरी कर ली। सूचना पर वैनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संदर्भ में वैनी थानाध्यक्ष के नाम आवेदन प्रेषित किया है। जिसमें बिरौली खुर्द वार्ड-1 निवासी रामसूरत शर्मा के पुत्र रौशन कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके घर में रखा बक्सा तोड़कर मां और दादी के गहने की चोरी कर ली गई है। चोरी गये सामानों में कान का सोने का फूल, नाक का खोटिया-2, जितिया, चांदी की सिकड़ी, मंगलसूत्र, ढ़ोलना, मोबाईल आदि शामिल हैं। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...