Samastipur News: वेेल्डिंग दुकान का शटर काट 1.5 लाख की चोरी
समस्तीपुर, नवम्बर 1 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। थाने के बसढ़िया चौक स्थित एक इंजीनियरिंग वर्क्स की दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने करीब 1.5 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। रविवार को दुकान खोलने पर व्यवसायी राहुल ने देखा कि पीछे का शटर काटकर भीतर घुसे चोरों ने कीमती सामान की चोरी कर ली है। राहुल के अनुसार चोरी गई चीजों में तीन पीस वेल्डिंग मशीन, डिस्क कटर, रस्सी का बोरा, रिंच सहित आदि शामिल हैं। सूचना पर पुलिस की डायल 112 की टीम ने मौका मुआयना की है। पीड़ित ने थाने में आवेदन भी दिया है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: चकमेहसी: सर्विस सेंटर से हजारों के सामान उड़ाये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.