Samastipur News: वृद्ध पर हसुआ से हमला कर किया घायल
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट भीड़ी टोल वार्ड 14 में ताड़ के पेड़ पर ताड़ी की लबनी टांगने को लेकर हुए विवाद में कतिपय लोगों ने एक वृद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया। वृद्ध का बीच-बचाव करने पहुंची बहु के साथ भी गाली-गलौज की गयी। घटना को लेकर पीड़ित महेश पासवान ने स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि घटना 23 अगस्त की है। तार पर लबनी टांगने का विरोध करने पर गर्दन पर तरछेबिया से जानलेवा वार कर दिया। किसी तरह उन्होंने अपना गर्दन बचाया लेकिन बाएं हाथ पर गंभीर रूप से जख्म हो गया। घटना के बाद घायल महेश पासवान का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में कराया गया। पीड़ित ने बताया कि मामले को लेकर पंचायत में सुलह का प्रयास किया गया जो सफल नहीं हुआ। था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.