Samastipur News: वीमेंस कॉलेज में पोर्टल की दी गई जानकारी
समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: समस्तीपुर निसं.। वीमेंस कॉलेज मे अक्टूबर माह के अंतिम चतुर्थ मंगलवार को प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता व नोडल पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थी सहयोग शिविर लगा। शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें पोर्टल के उद्देश्य, उपयोगिता तथा इसके माध्यम से अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। छात्राओं को बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य उनकी शैक्षणिक एवं महाविद्यालय संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायता देना तथा उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। यह भी पढ़ें- Purnia News: बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.