समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: पूसा, निज संवाददाता। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कृषि अभियंत्रण एवं प्रौघौगिकी महाविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ.प्रतिभा शर्मा ने कहा कि नियमित व्यायाम, पौष्टिक व संतुलित आहार को दिनचर्या में शामिल करना स्वस्थ रहने का मूलमंत्र है। इसे प्रत्येक को अपनाने की जरूरत है। वे रविवार को विवि की महिला टीम के तत्वाधान में आयोजित पिंकथॉन डे के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के मौके पर बोल रही थी। इससे पूर्व उन्होंने पिंकथान दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो विवि के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गोलंबर से चलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए कर्पूरी ठाकुर स्मृति उधान पर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान के गांधी मैदान से महिलाओं ने भरी हुंकार, सेहत के प्...