समस्तीपुर, अगस्त 31 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के खास टभका दक्षिण पंचायत के रघुनीचक वार्ड 10 में सोमवार को फंदा लगाकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका गांव के ही अविनाश कुमार उर्फ छोटू की पत्नी पुष्पा कुमारी (25) बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटनास्थल की स्थिति घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका के पति परदेश में हैं। करीब 5 वर्ष पूर्व दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह की थी। रविवार रात्रि दंपति ने फोन पर बातचीत की। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। घरवालों को इसकी जानकारी नहीं थी। उसके बाद सोमवार की सुबह विवाहिता ने सामान्य व्यवहार के साथ घरवालों को चाय बनाकर पिलाई। घर के लोगों के कृषि कार्य पर जाने के बाद ...