समस्तीपुर, अगस्त 2 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शिक्षा विभाग के स्पष्ट निर्देश के बावजूद प्रखंड संसाधन केंद्र, (बीआरसी) में जुलाई माह में गुरु गोष्ठी आयोजित नहीं की गई। जबकि, विभाग ने सभी प्रखंड में हर माह के दूसरे सप्ताह में गुरु गोष्ठी आयोजित करना अनिवार्य किया था। ताकि विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, प्रधानाध्यापकों की क्षमता विकास तथा बेहतर कार्य संस्कृति विकसित किया जा सके। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अनदेखी से विभागीय निर्देशों के अनुपालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग ने डीईओ और डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया था कि वे बीआरसी में गुरु गोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित कराएं। बैठक में संबंधित प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई थी, लेकिन जुलाई...