समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: वारिसनगर, निसं। प्रखंड क्षेत्र की धनहर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनहर में बुधवार को ई-कचरा निपटान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ अपने घरों से पुराने मोबाइल, चार्जर, तार, बैटरी व अन्य ई-कचरा लाकर विद्यालय में जमा किया। मौके पर प्रधानाध्यापक शंकर राम ने बच्चों को ई-कचरे के उचित प्रबंधन की जानकारी देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे को सामान्य कचरे के साथ या खुले में नहीं फेंकना चाहिए। इसके सुरक्षित संग्रहण और उचित निपटान से पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। मौके पर शिक्षक आशीष आनंद, श्रद्धा यादव, नेहा शर्मा, उषा कुमारी, आनंद कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: ई-कचरा प्रबंधन का पाठ पढ़कर बच्चों ने किया...