समस्तीपुर, जुलाई 27 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना के बजरंगी चौक के समीप रविवार की रात एनएच 122 बी सड़क पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिट गांव के अशर्फ़ी चौरसिया(75) के रूप में हुई। बताया गया है की तेज गति से आ रही बाइक सवार ने सड़क पर बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: विद्यापतिनगर में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, बाइक चालक गंभीरहादसे का विवरण परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे घर पर भोजन करने के बाद पास स्थित अपने डेरा की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बजरंगी चौक के सम...