समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: ताजपुर। सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत नगर परिषद ताजपुर की ओर से वार्ड -15 भेरोखड़ा काली पोखर काली मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संतोष चौधरी एवं ईओ राकेश कुमार रंजन ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीपुर बालक, आदर्श विद्या निकेतन उच्च विद्यालय ताजपुर, मवि हरिशंकरपुर बघौनी, मवि भेरोखड़ा बढ़ई टोला, मवि भेरोखड़ा राजपूत टोला आदि दर्जनभर स्कूलों की बालिकाओं ने भाग लिया। बालिकाओं ने विकसित भारत 2047 की कल्पना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नशामुक्ति अभियान, जल जीवन हरियाली, ग्लोबल वार्मिंग जैसे थीम पर रंग- बिरंगे रंगों से बहुत ही सुन्दर और आकर्षक रंगोली बनाई । यह भी पढ़ें- Samas...