समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- Samastipur News: बिथान। बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकबाजपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान छोटू कुमार पिता सियाराम सदा और देवराज कुमार पिता पंकज यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम बुढ़वा परड़ी थाना अलौली जिला खगड़िया के निवासी बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि पुलिस के द्वारा टेकबाजपुर में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और बरामद शराब को जब्त कर लिया है। इस संबंध में बिथान थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवा...