Samastipur News: वार्ड सदस्या ने अपने पद से दिया इस्तीफा
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: खानपुर। प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत के वार्ड छह की सदस्या सुमित्रा देवी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। वार्ड सदस्या ने पंचायत के मुखिया को अपना त्याग पत्र देने के बाद इससे संबंधित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा को दिया है। बीडीओ एवं मुखिया को दिए गए त्याग पत्र के आवेदन में उन्होंने वार्ड की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होना प्रमुख कारण बताया है। आवेदन में वार्ड सदस्या ने कहा है, कि वर्ष 20-22 में ग्राम सभा के माध्यम से उनके वार्ड के लिए कुल 12 योजनाएं प्रस्तावित कराई गई थीं। इन योजनाओं की छायाप्रति भी उनके पास उपलब्ध है। लेकिन इनमें से एक भी योजना का कार्य उनके वार्ड में अब तक शुरू नहीं हुआ। वार्ड सदस्या के पुत्र सत्यम कुमार झा ने बीडीओ से कहा कि उनके वार्ड में नल-जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.