Samastipur News: वार्डों में 7 दिनों पर होगी फॉगिंग 6 माह में साफ होंगी पानी टंकियां
समस्तीपुर, नवम्बर 28 -- Samastipur News: रोसड़ा,। शहरवासियों को बेहतर पेयजलापूर्ति, जलनिकासी और स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब शहर के सभी वार्डों में सात दिनों के अंतराल पर नियमित फॉगिंग कराई जाएगी। वहीं, प्रत्येक छह माह पर पानी की टंकियों की अनिवार्य रूप से सफाई होगी। इसके अलावा शहर के खुले एवं क्षतिग्रस्त नालों पर स्लैब लगाने, नालों की विशेष अभियान चलाकर उड़ाही कराने और क्षतिग्रस्त नल-जल पाइपलाइन व सड़कों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में सभापति मीरा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य बैठक में जनहित से जुड़े इन प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। बैठक में पूर्व की बैठकों में पारित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.