समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पटोरी थाना क्षेत्र के तिवारी पुल के समीप बुधवार की दोपहर में वाया नदी में एक युवक की सड़ी-गली लाश उपलाती नजर आयी। युवक का शव वाया नदी में बह कर पश्चिम दिशा से आया और तिवारी पुल के समीप वाया नदी में मछली पकड़ने के लिए लगायी गयी बाड़ी में फंस गया। इसके बाद लोगों की नजर इस पर पड़ी। बाद में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पटोरी पुलिस को दी। एसआई जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। वर्तमान में नदी में पानी अधिक होने के कारण शव को काफी मशक्कत के बाद वाया नदी से निकाला गया। लाश से काफी दुर्गंध आ रही थी। युवक की आयु 35 वर्ष के आसपास आंकी गई है। शव इस कदर सड़ चुका था कि उसे पानी से निकालने के दौरान हाथ-पैर भी शरीर से अलग हो रहा था। युवक का चेहरा एव...