समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के वाजिदपुर मेयारी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विवाद यह है की अनुमंडल अधिकारी समस्तीपुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निर्माण स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा बाधा पहुंचाई जा रही है और कुर्सी तक का कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके ठीक उलट, ग्राम पंचायत वाजिदपुर मेयारी की मुखिया ने जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को औपचारिक आवेदन सौंपकर इन सभी प्रशासनिक दावों की हवा निकाल दी है। मुखिया का साफ तौर पर आरोप है कि धरातल पर एक ईंट भी नहीं रखी गई है और निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...