समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के वाजितपुर मेयारी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया बिरजू राय ने की। ग्राम सभा के दौरान आवास प्लस 2.0 (2024) के तहत शामिल सभी 1780 परिवारों के नाम पढ़कर ग्रामीणों को सुनाए गया। नामों के सत्यापन एवं पात्रता पर चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने योग्य बताया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी सहमति भी प्रदान की। मौके पर पंचायत सचिव रोशन कुमार चौधरी, आवास सहायक मनीष कुमार ठाकुर, रोजगार सेवक अमर कुमार, उपमुखिया यशवंत कुमार, सुंदेश्वर राय, सुरेश सिंह, कपिल राय आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची को लेकर पंचायतों में हुई ग्राम सभा आमसभा का आयोजन ...