Samastipur News: वरुणा रसलपुर से संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का शव बरामद
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर स्थित वार्ड 3 से पुलिस ने शनिवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान गांव निवासी आर्यन कुमार की पत्नी कृष्णा कुमारी (21) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतका हलई थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी अनिल कुमार राय की पुत्री थी। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि विवाहिता के ससुराल वालों ने एक साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी है और घर के सभी सदस्य शव को छोड़कर फरार हो गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतका के स्वजनों द्वारा प्राथमिकी दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.