Samastipur News: लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, नहीं लगा कैंप
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: रोसड़ा। प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप का आयोजन नहीं होने से मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रम परिवर्तन पदाधिकारी द्वारा पिछले कई दिनों से विभिन्न गांवों में कैंप के माध्यम से निर्माण मजदूर कार्ड बनाए जाने का प्रचार कराया गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में मजदूर कार्ड बनवाने की उम्मीद में प्रखंड कार्यालय पहुंचे, लेकिन कैंप का आयोजन नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। मजदूर कार्ड बनवाने पहुंचे लोग प्रखंड कार्यालय के आसपास भटकते रहे। काफी देर तक संबंधित पदाधिकारी का पता नहीं चलने से मजदूर परेशान दिखे। संयोग से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान भी हो रहा था। ऐसे में मजदूरों को उम्मीद के मुताबिक सुविधा नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.