समस्तीपुर, जुलाई 24 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत दाहू चौक व धनिक चौक के बीच विगत 21 जुलाई को हुई 50 हजार की नकद, बाइक और मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा और मामले के जांच अधिकारी विशाल प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने त्वरित छापेमारी कर घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने राजा चौक साहिट वार्ड 10 निवासी नरेश पासवान के पुत्र कृष्ण मोहन कुमार, बाजिदपुर बारमोतर वार्ड 4 निवासी मिथलेश महतो के पुत्र सूरज कुमार और फरसा चौक बाजिदपुर वार्ड 3 निवासी जितेन्द्र पासवान के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एसआईटी की कार्रवाई : कट्टा व लूटी गयी मोबाइल संग गिरफ्तार बताया कि उससे गहन पूछत...