समस्तीपुर, अगस्त 16 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। ताजपुर थाना क्षेत्र में लूटकांड के फरार आरोपित को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो मोबाइल और लूट में प्रयुक्त बोलेरो बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के गांवपुर वार्ड-13 निवासी भोगेंद्र राय के पुत्र विकास कुमार और ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा मोहनपुर वार्ड-13 के विकास कुमार के पुत्र विवेक कुमार राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान बताया कि बीते 25 मई की रात वह अपने दो अन्य साथियों रोहित कुमार व विशाल कुमार के साथ मिलकर रामपुर-महेशपुर पावर हाउस के पास एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये, आधार कार्ड और सैमसंग एफ-13 मोबाइल लूट ली थी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: तमंचे के बल पर 57 हज...