समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव के लापता व्यक्ति का शव पुलिस ने सोमवार की शाम बूढ़ी गंडक नदी किनारे से बरामद कर लिया है। शव की पहचान मोहनपुर गांव के वार्ड 13 निवासी त्रिवेणी साहनी (50) के रूप में हुई! लोगों के मुताबिक सोमवार की दोपहर स्नान करने वह नदी के मोहनपुर घाट पर गये थे जहां नदी में पानी अधिक रहने के कारण उसका पैर फिसल जाने से वह नदी में डूब गये। सोमवार की शाम निजी गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम की मदद से लापता व्यक्ति के शव को नदी किनारे से बरामद कर लिया गया। सूचना पर थाना के दरोगा अनामिका कुमारी मंगलवार को दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर उसके शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: संगमघाट पुल से बूढ़ी गंडक नदी में कूदा मजदूर थानाध...