Samastipur News: लाइसेंसी राइफल देने में जन सुराज का पूर्व जिलाध्यक्ष धराया
समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर , निज संवाददाता। मोहिउद्दीननगर पुलिस ने जन सुराज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राज कपूर सिंह को गिरफ्तार किया है। वे मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अंदौर गांव के निवासी हैं। एसपी कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, राज कपूर सिंह पर अपनी लाइसेंसी राइफल दूसरे व्यक्ति को देने और बाद में हथियार चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने का आरोप है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हथियार व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तारपुलिस का बयान पुलिस के अनुसार, 6 जून 2025 को बिहार एसटीएफ और मोहिउद्दीननगर थाने की संयुक्त टीम ने सुल्तानपुर गांव स्थित सरोज सिंह के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से भारी मात्रा में अवैध व प्रतिबंधित आग्नेयास्त्र बरामद किए गए थे। इसके बाद मोहिउद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.