समस्तीपुर, अगस्त 12 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निसं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्यान भोजन योजना प्रेम शंकर झा ने बुधवार को समस्तीपुर शहर के जितवारपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय, जितवारपुर, समस्तीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीईओ ने स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर व शिक्षकों को कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने लाइव क्लास और विज्ञान प्रयोगशाला के उपयोग पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों का पाठटिका, लाइव वर्ग संचालन, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला एवं अन्य कक्षाओं का बारीकी से अवलोकन किया। सरस्वती विद्या निकेतन के शिक्षक ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से संतुष्ट दिखे। इस दौरान प्रधान...