Samastipur News: लड़की भगाने के फरार आरोपी को 22 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 16 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने घटना के 22 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनियारपुर गांव निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के निर्देश पर दरोगा ब्यूटी रानी ने पुलिस बल के साथ मनियारपुर गांव में छापेमारी कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से मामले में पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया है कि इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाना में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.