समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडीजी रेलवे सह जिले के नोडल पदाधिकारी डॉ. कमल किशोर सिंह ने बैठक में लंबित कांडों, अनुसंधान, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था, शराब के अवैध कारोबार और भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई समेत पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। समस्तीपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में मिथिला रेंज के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सभी एसडीपीओ व डीएसपी के साथ समीक्षा बैठक कर पुलिस कार्यों की समीक्षा की। बैठक में शामिल हुए पुलिस अधिकारियों ने जिले में अपराध और विधि-व्यवस्था की व...