Samastipur News: लंबित आवासों को शीघ्र पूरा कराने का बीडीओ ने दिया निर्देश
समस्तीपुर, नवम्बर 6 -- Samastipur News: वारिसनगर। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भवन में बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पंचायतवार योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने प्रथम किस्त भुगतान के लिए लंबित 22 लाभुकों का भुगतान शीघ्र कराने तथा द्वितीय किस्त के 131 लंबित लाभुकों के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य की जियोटैगिंग कराने को कहा। आवास प्लस 2024 के सर्वेक्षित लाभुकों का मनरेगा के माध्यम से जॉब कार्ड बनवाकर आवास सॉफ्ट पर प्रविष्टि कराने का भी निर्देश दिया। मौके पर आवास पर्यवेक्षक संजय कुमार दास, आवास सहायक राजकमल रौशन, राधेश्याम पंडित, आसिफ इकबाल अंसारी, मयंक दीक्षित, लेखा सहायक सुधा सुमन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.