Samastipur News: रोसड़ा में सीएसपी संचालक से 50 हजार नकद व लैपटॉप लूटे
समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: रोसड़ा, एप्र। मब्बी चौक स्थित यूनिक कम्प्यूटर नामक दुकान में मंगलवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने निजी सीएसपी संचालक मो. अस्मत से 50 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और जरूरी कागजात लूट लिए। दिनदहाड़े व्यस्त चौक पर हुई इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में दहशत है। पीड़ित मो. अस्मत ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकान खोलकर साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक दुकान के पास आकर रुके। इनमें से दो बदमाश दुकान के अंदर घुस गए। एक बदमाश ने पिस्तौल तानकर काउंटर पर रखा बैग उठा लिया। इसके बाद दोनों दुकान से बाहर निकले और अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बैग में 50 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य जरूरी कागजात रखे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.