Samastipur News: रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत
समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के चकहबीव पंचायत के शाहपुर परोही वार्ड एक में गुरुवार को अचानक एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर पर चढ़े बच्चें एकाएक संतुलन खोकर ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। जबकि ट्रैक्टर खेत मे खड़ी थी। इसमें एक बच्चे रोटावेटर के नीचे आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक चकहबीव पंचायत के शाहपुर परोही वार्ड 1 निवासी श्रवण महतो का 11 वर्षीय पुत्र करण कुमार बताया गया है। वहीं घटना के बाद मृतक की माता सोनी देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। घटना के बाद गांव के लोग पंचायत के माध्यम से मामले की सुलह में जुटे हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.