समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: समस्तीपुर। रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान रेल एसपी ने नवनिर्मित डीएसपी कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। वहीं उन्होंने समस्तीपुर स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- दशहरा से छठ तक NER के सभी स्टेशनो...