Samastipur News: रेलवे पुलिस ने पेंड्रोल क्लीप की चोरी मामले में चोर व कबाड़ी दुकानदार को पकड़ा
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा स्टेशन व विष्णुपुर बथुआ हाल्ट के बीच स्थित श्रीरामपुर अयोध्या गुमती के निकट (48/15 किमी) रेलवे पुलिस ने रेलवे ट्रैक का पेंड्रोल क्लीप चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपित की निशानदेही पर एक कबाड़ी की दुकान में छापेमारी की गई। जहां से भारी मात्रा में पेडो क्लीप रेलवे पुलिस ने बरामद की। रेलवे पुलिस के अनुसार मामले में गंगापुर अस्पताल चौक के निकट स्थित कबाड़ी दुकानदार विनय प्रसाद एवं गंगापुर के मिथलेश ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ के अधिकारियों व पुलिस बल के सहयोग से रेलवे ट्रैक का पेडो क्लीप चोरी कर रहे व्यक्ति को रंगहाथ पकड़ लिया। जांच में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.