Samastipur News: रेडीमेड कपड़े व सिलाई की दुकान में लगी भीषण आग
समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: मोरवा। प्रखंड के कमतौल स्थित राजेंद्र चौक पर शनिवार सुबह रेडीमेड कपड़े और सिलाई की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग में दुकान में रखे कपड़े समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार को पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की आशंका बिजली के शॉर्ट सर्किट से जताई जा रही है। दुकानदार अजहरुद्दीन ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े और सिलाई से संबंधित सामान पूरी तरह जल गए। घटना के बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। दुकान में आग लगने की सूचना ताजपुर के थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.