समस्तीपुर, अगस्त 9 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। रिश्वतखोरी एवं भयादोहन के मामले में श्रम प्रवर्तन विभाग पटोरी में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर मुकेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि इस मामले में हिरासत में लिए गए प्रथम दृष्टया आरोपित भौआ निवासी सकलदीप दास अरैया निवासी संजय राय एवं साइबर कैफे संचालक सावन कुमार को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में पीआर बांड बनाकर थाने से छोड़ दिया गया।

मामले की जानकारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में पटोरी के सीओ अभिषेक कुमार सिंह के आवेदन पर पटोरी थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। ज्ञात हो कि पटोरी थाना क्षेत्र के लगुनिया निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर शुक्रवार को पटोरी के एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव कुमार, बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ अभिषेक कुमार सिंह, अपर...