Samastipur News: रिटायर्ड दारोगा के बंद घर से लाखों के जेवर व नकद चोरी
समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: समस्तीपुर निप्र । मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धरमपुर जिलेबिया मोड़ स्थित रेलवे गुमटी के पास एक बंद घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। चोरी की घटना रिटायर्ड दरोगा मिथिलेश प्रसाद लाल के घर में हुई।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया है कि श्रावणी घड़ी पर्व को लेकर मिथिलेश प्रसाद लाल का पूरा परिवार अपने पैतृक गांव गया हुआ था। इस दौरान घर पूरी तरह बंद था और मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। परिवार के सदस्य जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखे आभूषण व नकद रुपये गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना मुफ्फसिल थाने की पुलिस को दी गई। पीड़ित की ओर से थाना में आवेदन देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी और कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.