Samastipur News: राशन कार्ड से नाम काटे जाने पर ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने राशन कार्ड से नाम हटाए जाने तथा आरडीपीएस पोर्टल से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ आलोक कुमार सिंह को एक लिखित आवेदन सौंपा ।आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों का राशन कार्ड तत्काल पूर्ववत करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आवेदन पर बल्लीपुर निवासी गगन झा, मुकुंद चौधरी, रजनीकांत झा, सर्वेश चौधरी, संजीव चौधरी, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, सर्वेश कुमार चौधरी सहित एक दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.