समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के जान मोहम्मदपुर गांव के वार्ड 2 में मंगलवार की सुबह अचानक एक घर में आग लग गयी। इससे लाखों की क्षति का अनुमान लगाया गया है। वहीं अगलगी में गाय व बछड़ा भी झुलस गये हैं। बताया गया की प्रमोद सहनी के घर में अचानक आग लग गई। इसके कारण घर में रखे लगभग एक लाख रुपए के साथ साथ कीमती आभूषण, कपड़े जलकर राख हो गये। वहीं एक मोटरसाइकिल और एक गाय व बछड़ा भी गंभीर रूप से झुलस गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। सूचना पर सरायरंजन थाने से मिनी अग्निशामक भी पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। इस आशय की जानकारी सीओ एवं बीडीओ को भी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...