Samastipur News: रामनगर में बजरंगबली की मूर्ति बना आकर्षण का केंद्र
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: वारिसनगर। प्रखंड के रामनगर स्थित बजरंग व्यायामशाला के प्रांगण में महावीर दल पूजनोत्सव के अंतिम दिन रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी के साथ पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया। बजरंगबली की भव्य मूर्ति लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। समिति के कलाकारों ने चौक-चौराहों पर तरह-तरह के अद्भुत खेल-तमाशे एवं करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद विधि-विधान के साथ मूर्ति का विसर्जन गंडक नदी में किया गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: मथुरापुर में अस्त्र-शस्त्र के साथ निकली भव्य शोभायात्रा आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.