Samastipur News: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: रोसड़ा। रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन के गुमटी नंबर 17ए के पश्चिम रेलवे ट्रैक किनारे शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह समस्तीपुर से खगड़िया की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर निवासी सिकंदर यादव के पुत्र शांतू यादव (35) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजोपुर गांव के युवक की राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में आने से हुई मौत मृतक के भाई मनटून यादव ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.