समस्तीपुर, अक्टूबर 8 -- Samastipur News: शिवाजीनगर । प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के प्राथमिक विद्यालय डुमरा मोहन में कार्यरत रसोईया अनीता देवी (46) का बुधवार की रात अचानक निधन हो गया। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय डुमरा मोहन परिसर में एचएम सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें शिक्षक अवधेश कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, उषा कुमारी, रंजू कुमारी, निर्मला कुमारी, राजीव कुमार सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पंचायत की मुखिया सुनैना देवी एवं मुखिया पुत्र संतोष सिंह ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि प्रदान की। रसोईया के निधन पर बीईओ रामजन्म सिंह, एचएम बालमुकुंद सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...