समस्तीपुर, जुलाई 4 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पुलिस ने वर्ष 2023 के एक मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सर्वेश झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर गांव निवासी लालू सिंह एवं उनके पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। इस अभियान में दरोगा ब्यूटी रानी, अमर कुमार तथा राजू रंजन पुलिस बल के साथ शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी वर्ष 2023 में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : मारपीट के केस में पिता-पुत्र गिरफ्तार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक...