समस्तीपुर, अगस्त 2 -- Samastipur News: रोसड़ा। बूढ़ी गंडक नदी के तट पर अवस्थित बाबा गंडकी नाथ के जलाभिषेक को सावन महीने की प्रत्येक सोमवारी को श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ती है । इस वर्ष भी श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगे फूल-मालाओं से सजाया गया है। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने व कतारबद्ध कराकर मंदिर में प्रवेश कराने को समिति के कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें दायित्वों का भार सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रथम सोमवारी आज: सज-धजकर तैयार हुआ बाबा हरिगिरि धाम मंदिरश्रद्धालुओं की व्यवस्था श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराने के लिए मंदिर के बाहरी परिसर में बेरिकेडिंग लगायी गयी है। ताकि अलग-अलग घेराबंदी से होकर महिला व पुरूष श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया जा सके। श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को ल...