Samastipur News: रंगदारी नहीं देने पर मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान में फायरिंग का आरोप, एक खोखा बरामद
समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: बिथान। बिथान बाजार के कुआ रोड स्थित पंच शक्ति मशीनरीज नामक मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक उमाशंकर महतो ने बिथान थाना में लिखित आवेदन देकर दो युवकों पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने और विरोध करने पर दुकान पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण दिए गए आवेदन के अनुसार, अमन कुमार एवं मंजेश कुमार, दोनों ग्राम टेंगराहा के निवासी बताया गया हैं। आरोप है कि दोनों युवक रविवार को दुकान पर पहुंचे और मोटरसाइकिल के पार्ट्स मांगने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार का आरोप है कि दोनों ने उनसे रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर दोनों युवक वहां से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.