समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: मधुबनी। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को शिवगंगा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा सह योजना निर्माण बैठक हुई। जीपीएसवीएस,यूनिसेफ और बीआईएजी के सहयोग से आयोजित बैठक में सभी बीईओ, आईसीटी कोऑर्डिनेटर और प्रत्येक प्रखंड से एक-एक मास्टर ट्रेनर शामिल हुए। बैठक में विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, शिक्षकों के प्रशिक्षण और कार्यक्रम के सभी चरणों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। डीपीओ समग्र शिक्षा कुमार सत्यम ने कहा कि विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम का सीधा संबंध लोगों के जीवन और संरचनाओं की सुरक्षा से है। निरंतर प्रयास से ही ऐसी पीढ़ी तैयार की जा सकती है, जो आपदा के समय त्वरित और उचित प्रतिक्रिया दे सके। यह भी पढ़ें-...