Samastipur News: युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
समस्तीपुर, नवम्बर 1 -- Samastipur News: कल्याणपुर। गाडा गांव निवासी अजीत साहनी हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार रात ही खुलासा कर दिया है। ज्ञात हो की शनिवार की सुबह पुराने विवाद को लेकर भागीरथपुर के एक किराना दुकान के निकट झगरू साहनी व अजीत साहनी के बीच कहा सुनी हुई थी। इसी दौरान झगरू साहनी ने धारदार चाकू से हमला कर अजीत साहनी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान अजीत साहनी की मौत हो गई। मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने तीन लोगों को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दे मामला दर्ज कराया है। वरीय आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 संजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के 6 घंटे के अंदर ही इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.