Samastipur News: युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप लगाया
समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: समस्तीपुर | निप्र : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पुनास गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो अपने नाना के घर रहकर जीवनयापन कर रहा था। घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। ननिहाल पक्ष के अनुसार, प्रिंस खेत में चारा काटने गया था। इसी दौरान वह कथित तौर पर बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची मृतक की बहन ने घटना को संदिग्ध बताते हुए ननिहाल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि प्रिंस को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी करंट लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.