समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: समस्तीपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से मथुरापुर घाट जाने के दौरान एक युवक का सामान लेकर भागने की कोशिश कर रहे बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के राममठ गांव निवासी आदर्श कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बिथान थाना क्षेत्र के बड़डीहा निवासी किशन कुमार दिल्ली से ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचा था।

घटना का विवरण स्टेशन से मथुरापुर घाट जाने के लिए उन्होंने रिक्शा चालकों से किराया पूछा। किराया अधिक बताए जाने पर उन्होंने रिक्शा से जाने का निर्णय नहीं लिया। इसी दौरान आदर्श कुमार ने बाइक से उन्हें मथुरापुर घाट पहुंचाने की बात कही। किशन उसके झांसे में आकर बाइक पर बैठ गए और अपना सामान भी बाइक पर रख दिया। मगरदही घाट के पा...