Samastipur News: मोहनपुर में बंद घरों में चोरों ने की चोरी
समस्तीपुर, अगस्त 9 -- Samastipur News: मोहनपुर। थाना क्षेत्र के एक बंद घर से लाखों रुपये के नकद और जेवरात की चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। इस बाबत पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के वार्ड 5 निवासी संजीत ठाकुर अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने अपने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी का पता चला। संजीत के अनुसार, चोरों ने घर से नकदी रुपए, सोने एवं चांदी के जेवर, गैस सिलेंडर, बर्तन, पानी वाला मोटर पंप और कपड़े सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.