Samastipur News: मोहनपुर में दातून तोड़ने के क्रम में लगी करंट, युवक की मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- दातुन तोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत Samastipur News: मोहनपुर। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में दातुन तोड़ने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर गांव निवासी दर्शन राय के पुत्र सूरज कुमार (28) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर रोज वाटर वेज बांध पर लगे पेड़ से दांत साफ करने के लिए दातुन तोड़ता था। शुक्रवार की सुबह भी दातुन तोड़ने के दौरान वह बांध पर गया था। बारिश होने के कारण पेड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही दातुन तोड़ने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। काफी देर बाद परिजनों ने पेड़ के नीचे सूरज को गिरा देखा। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे इस दौरान पेड़ में बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.