समस्तीपुर, सितम्बर 12 -- Samastipur News: मोरवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। अचानक तेज आवाज के साथ धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया। इससे स्वास्थ्य कर्मियों और मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। आग लगते ही स्वास्थ्य कर्मी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल अग्निशमन सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आग को बुझा लिया गया। वहीं, हेल्थ मैनेजर ने तत्काल बिजली विभाग के जेई को फोन कर संबंधित लाइन कटवाई, जिससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। बताया जाता है कि घटना के समय ओपीडी का समय समाप्त हो चुका था, जिसके कारण अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की...